सुंदरबनी। गांव कुल्लडब्बी में तेंदुए ने पांच भेड़ों को शिकार बनाकर उन्हें मार डाला। इससे एक गरीब किसान का हजारों रुपयों का नुकसान हो गया। पुलिस के अनुसार भामा कुमार पुत्र कचारू राम ने रविवार रात को मवेशियों के बाडे़ के पास भेड़ों को बांधा था। रविवार की देर रात तेंदुए ने बाडे़ में घुसकर पांच भेड़ों को शिकार बनाकर मार डाला। तेंदुए के हमले के बाद भामा कुमार को भेड़ों के बोलने की आवाज आई तो उसने जाकर देखा कि तेंदुए ने पांच भेड़ों को मार डाला है। उसने आसपास के पड़ोसियों को भुलाकर वहां से तेंदुए को भगाया और सुबह इसकी जानकारी पुलिस को देकर मांग की कि तेंदुए को पकड़ा जाए, नहीं तो आने वाले दिनों में लोगों को भी नुकसान हो सकता है। संवाद