फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे मे घायल 2 की सेना ने बचाई जान

विज्ञापन
विज्ञापन
राजोरी। राजोरी-पूंछ सड़क मार्ग स्थित रामलुथा इलाके में रविवार को सड़क हादसे में घायल 2 युवकों को सेना ने समय रहते बचाव कार्य कर उन्हें घटनास्थल से अस्पताल में शिफ्ट कर उनकी जान बचाई। जानकारी के अनुसार उक्त इलाके से एक टाटा मोबाइल वाहन से दो लोग राजोरी की ओर आ रहे थे। रामलूथा इलाके में एक तीव्र मोड़ पर चालक का संतुलन बिगड़ गया और गाड़ी खाई में जा गिरी। हादसे में टाटा मोबाइल में बैठे दोनों लोग बुरी तरह से घायल हो गए।
विज्ञापन

सेना की ऐस ऑफ़ स्पेड्स गनर के जवानों को सड़क हादसे की खबर लगी, तो उन्होंने मौके पर पहुंचकर घटना स्थल से घायलों को पहले सेना के स्वास्थ्य केंद्र में पहुंचाया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जीएमसी राजोेरी शिफ्ट किया गया। जहां उनकी हालत सामान्य बताई जा रही है। सड़क हादसे में घायल लोगों ने सेना के इस कार्य के प्रति आभार प्रकट करते हुए बताया कि यदि सेना के जवान मौके पर पहुंच कर उन्हें अस्पताल ना पहुंचाते तो उनकी जान भी जा सकती और सेना की इस मदद के लिए वो सेना के प्रति आभारी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें