राजोरी। थन्नामंडी इलाके में वीरवार सुबह एक कार 100 फीट गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में एक महिला की मौत हो गई, जबकि पति और बेटा हादसे में घायल हो गए। घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र थन्नामंडी में भर्ती कराया गया है। जहां उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार को सौंप दिए। केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, मगोटा से थन्नामंडी के रास्ते शाहदरा मोड़ गजाली मार्केट के पास हादसा हुआ। कार चालक मोड़ पर संतुलन खो बैठा और कार करीब 100 फीट गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में 30 वर्षीय शमीम अख्तर की मौके पर ही मौत हो गई। शमीम के पति 35 वर्षीय माखन शाह और छह साल का बेटा मख्तूम शाह घायल हो गए। दोनों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र थन्नामंडी ले जाया गया। पुलिस के अनुसार हादसे की जांच की जा रही है।