सुंदरबनी। गांव सौदरा में स्कूटी फिसलने से स्कूटी पर सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपजिला अस्पताल पहुंचाया गया। यहां से प्राथमिक उपचार के बाद डाक्टरों ने उसे जीएमसी जम्मू रेफर कर दिया।
पुलिस के अनुसार जगदीश लाल पुत्र सीताराम निवासी मल्ला छप्पड़ियां जो सुंदरबनी से अपने घर जा रहा था कि गंाव सौदरा के पास स्कूटी के फिसलने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जगदीश लाल को घायल अवस्था में उपजिला अस्पताल सुंदरबनी पहुंचाया गया। यहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे जम्मू मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। संवाद