फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो बाइकें टकराईं, तीन युवक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
सुंदरबनी। नगर के पास दो बाइकों की टक्कर में तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों को उपजिला अस्पताल पहुंचाया गया। इनमें से एक की हालत गंभीर देख उसे जम्मू रेफर कर दिया गया। जबकि दो घायलों का इलाज उपजिला अस्पताल सुंदरबनी में चल रहा है। पुलिस के अनुसार सुंदरबनी नगर के साथ लगते जम्मू-पुंछ राजमार्ग पर पेट्रोल पंप के पास दो मोटरसाइकिल जेके 11 डी 1904 तथा जेके 02 एटी 4330 की टक्कर हो गई। हादसे में संजीव सिंह पुत्र कश्मीर संह लम्मंन, सौरभ शर्मा पुत्र राज कुमार ठंडापानी तथा रहुल कुमार पुत्र अशोक कुमार लंगर गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें उपजिला अस्पताल सुंदरबनी पहुंचाया गया। यहां से डॉक्टरों ने राहुल कुमार को प्राथमिक उपचार के बाद जीएमसी जम्मू रेफर कर दिया, जबकि संजीव सिंह तथा सौरभ शर्मा का सुंदरबनी में इलाज चल रहा है। पुलिस नें मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें