फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अज्ञात वाहन की टक्कर में बाईक सबार गंभीर रूप से घायल जम्मूं रेफर

विज्ञापन
विज्ञापन
सुंदरबनी। गांव राय सिलयोट के दौखड़ा के पास जम्मू-पुंछ राजमार्ग पर अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपजिला अस्पताल पहुंचाया गया। यहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे जीएमसी जम्मू रेफर कर दिया गया। पुलिस के अनुसार युवक नवीन कुमार पुत्र विजय कुमार निवासी भांबला, रियासी बाइक से सुंदरबनी से अपने घर जा रहा था। इस दौरान विपरीत दिशा से आ रहे अज्ञात वाहन की टक्कर में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। वहां से गुजर रहे राहगीरों ने उसे उपजिला अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उसे प्राथमिक उपचार के बाद जीएमसी जम्मू रेफर कर दिया। वहीं चौकीचौरा पुलिस ने दुर्घटना का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। दुर्घटना के बाद फरार वाहन चालक तथा वाहन की तलाश शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें