फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर ट्रॉली हादसे में एक की मौत, दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
राजोरी। राजोरी-बुद्धल सड़क मार्ग स्थित कोटरंका के खेड़िया गली में वीरवार शाम को एक ट्रैक्टर-ट्रॉली सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस के अनुसार ट्रैक्टर ट्रॉली में रेत लादकर तीन युवक खेडिीया गली की ओर जा रहे थे। तभी रास्ते में उनका ट्रैक्टर सड़क हादसे का शिकार हो गया।
विज्ञापन

ट्रैक्टर सड़क से करीब 30 फुट खाई में जा गिरा। हादसे में मोहम्मद तारिक पुत्र बग्गा निवासी बड़ाल नामक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उसमें सवार दो अन्य युवक मोहम्मद जफर और मोहम्मद इरफान निवासी जगलानु गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को कोटरंका के सरकारी अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद जीएमसी राजोरी रेफर कर दिया गया है। उधर पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए शव पोस्टमार्टम व अन्य औपचारिकताएं पूरी करने के बाद परिवार को सौंप दिया है, और कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें