फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में युवक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
राजोरी। राजोरी-जम्मू हाईवे स्थित मुरादपुर इलाके में एक तेज रफ्तार बाइक के खाई में गिर जाने से बाइक चालक युवक की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार कोटरंका सब डिवीजन के खवास धर्मसाल निवासी युवक मोहम्मद रफी राजोरी से कालाकोट की ओर जा रहा था। मुरादपुर ढंगरी को जोड़ने वाले पुल के पास बाइक चालक संतुलन खो बैठा और सड़क से नीचे करीब 50 फुट खाई में जा गिरा और चालक बेहोश हो गया। स्थानीय लोगों ने उसे बेहोशी की हालत में जीएमसी राजोरी शिफ्ट किया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत लाया करार दे दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के बाद परिवार को सौंप दिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें