फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे मे पांच घायल, प्राथमिक उपचार के बाद जीएमसी जम्मू रेफर

विज्ञापन
विज्ञापन
नौशेरा। जम्मू-पुंछ राष्ट्रीय राजमार्ग पर नौशेरा से 13 किलोमीटर दूर डंडेसर में एक सड़क हादसे में पांच लोग घायल हो गए। जानकारी के मुताबिक सयोट से नौशेरा की ओर आ रहा रेत से भरा टिप्पर विपरित दिशा से आ रही ईको कार से जा भिड़ा। हादसे में कार सवार पांच लोग घायल हो गए हैं। इनकी पहचान मोहम्मद हानिफ (22) पुत्र मोहम्मद शफी निवासी रियान, अखसर बेगम (30) पत्नी मोहम्मद फारुक, दानिश (08) पुत्र मोहम्मद फारुक, मोहम्मद यूसुफ (60) पुत्र गुलाम मोहम्मद, मौहमद हानिश (30) पुत्र सलामदीन सभी निवासी सवाडी (पलमा) राजोरी के रुप में की गई । सभी घायलों को इलाज के लिए उपजिला अस्पताल नौशेरा पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उन्हें मेडिकल कॉलेज जम्मू रेफर कर दिया है। पुलिस ने वाहन सीज कर मामला दर्ज कर लिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें