फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शुक्रवार को हुई तेज बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त

विज्ञापन
कोटरंका में बारिश से ढहा मकान। - फोटो : RAJOURI
विज्ञापन
राजोरी। जिले व शहर में बारिश से कई जगह पस्सियां वह पेड़ गिर गए। जिससे यातायात ठप हो गया। सड़कों पर पेड़ गिरने से सेना के वाहनों को आने जाने में दिक्कत हो रही है। बारिश के चलते जिले की कोटरंका तहसील के द्रमण गांव में मोहम्मद बशीर नामक एक व्यक्ति का मकान ढह गया। उसने किसी तरह परिवार की जान बचाई। वह भाग निकला, लेकिन घर के अंदर का सारा सामान मलबे में दब गया। पीड़ित ने प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है। संवाद
विज्ञापन

भूस्खलन के चलते मंडी साब्जियां सड़क बंद
पुंछ। जिले में तीन दिन से हो रही बारिश के चलते शनिवार को मंडी तहसील के नियंत्रण रेखा से सटे साब्जियां क्षेत्र को जोड़ने वाली सड़क भूस्खलन के कारण बंद हो गई है। इससे इस मार्ग पर वाहनों की आवाजाही बंद हो गई है। जानकारी के अनुसार तीन दिन से बारिश के बीच शनिवार सुबह तड़के मंडी साब्जियां सड़क पर स्थित गांव खेत के बाहर भूस्खलन होने से पहाड़ से मिट्टी, पेड़ और मलबा गिर गया। इससे सड़क बाधित हो गई। संवाद
बारिश थमने पर लोगों ने ली राहत की सांस
सुंदरबनी। क्षेत्र में शुक्रवार को दिनभर हुई बारिश के बाद शनिवार को खिली धूप से लोगों ने राहत महसूस की। हालांकि लॉकडाउन के कारण लोगों ने घरों से बाहर निकलकर बाजारों की ओर जाने से परहेज ही किया, लेकिन घरों के बाहर ही बैठकर लोग खिली धूप सेंकते रहे। शनिवार को तापमान में आई गिरावट के बाद मौसम में फिर से गर्माहट महसूस होने लगी। बारिश से सब्जियों की फसल को नुकसान पहुंचा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें