फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajouri News: सड़क हादसे में घायल बुजुर्ग ने जीएमसी में दम तोड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
बिश्नाह। गांव अपर कनहाल में सोमवार शाम को सड़क हादसे में घायल हुए स्थानीय बुजुर्ग सूरमचंद (66) ने जीएमसी जम्मू में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार सूरम चंद तेज रफ्तार मोटरसाइकिल की टक्कर से गंभीर रूप से जख्मी हो गए थे। हादसे में बाइक सवार दोनों युवक भी घायल हो गए थे जिनमें एक युवक नाबालिग बताया जा रहा है। तीनों घायलों को बिश्नाह अस्पताल से गंभीर हालत को देखते हुए जम्मू जीएमसी रेफर कर दिया गया था। यहां इलाज के दौरान सूरमचंद ने दम तोड़ दिया। दोनों युवकों का उपचार चल रहा है। बिश्नाह पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें