राजोरी। भारत के 67वें स्वतंत्रता दिवस को रंगारंग बनाने के लिए स्कूली बच्चों की तैयारियां जोरों से चल रही हैं। बुधवार को जिला पुलिस लाइन में शहर के सभी प्राइवेट व सरकारी स्कूलों के बच्चों ने फुल ड्रेस रिहर्सल के दौरान रंगारंग प्रस्तुतियां पेश कर मन मोह लिया।। इस अवसर पर राजोरी के डीसी जितेंद्र सिंह, एसएसपी मुबस्सर लतीफी सहित युवा सेवा एवं खेल विभाग के अधिकारी सहित कई विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच पुलिस लाइन में बच्चों ने कई प्रकार के रंगारंग आइटमें पेश कीं। इस अवसर पर पुलिस, आर्म्ड पुलिस, वन्य विभाग , कालेज के एनसीसी और स्कूली बच्चों ने मार्च पास्ट का फुल ड्रेस प्रदर्शन भी किया। जिसे लोगों ने काफी सराहा। गुरुवार को पुलिस लाइन में मुख्य कार्यक्रम के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली जाएंगी। सभी बच्चे अपने अपने स्कूलों में ही प्रैक्टिस करेंगे।