फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएसएनएल की सेवाएं घंटों ठप

Wed, 02 Jul 2014 05:32 AM IST
Rajouri
विज्ञापन
विज्ञापन
राजोरी। राजोरी में बीएसएनएल सेवा प्रभावित होने से उपभोक्ताओं को बड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ा। मंगलवार को दोपहर के बाद बीएसएनएल के मोबाइल और लैंडलाइन सेवा प्रभावित होने से उपभोक्ताओं ले बीएसएनएल के खिलाफ कड़ा रोष व्यक्त किया। दोपहर एक बजे से लेकर रात के करीब आठ बजे तक सेवा प्रभावित रही। इस बीच बीएसएनएल के ब्रॉडबैंड सेवा ने भी काम नहीं किया। इसका प्रभाव बैंकों में भी देखने को मिला। बैंकों में लेन-देन नहीं हो सका। व्यापार मंडल के प्रधान राजेश गुप्ता ने कहा कि सेवा प्रभावित होने से जहां एक तरफ आम उपभोक्ताओं को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है, वहीं दूसरी तरफ व्यापारियों के कामकाज पर भी बुरा प्रभाव पड़ता है। गुप्ता ने चेतावनी दी कि यदि बीएसएनएल ने अपने सेवाओं को दुरुस्त नहीं किया तो किसी और टेलीकॉम कंपनी के सिम ले लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें