राजोरी। सोमवार को सुबह की सहरी और शाम की इफ्तार के साथ रमजान महीने के पहले रोजे का सोमवार को आगाज हुआ। दिन भर बाजारों में चहल-पहल रही। मुसलिम समुदाय के लोगों ने जमकर खरीदारी भी की। साथ ही मसजिदों में विशेष नमाज अता की। वहीं, रमजान को लेकर जिला प्रशासन ने भी खासी तैयारियां की हैं।
राजोरी के अतिरिक्त उपायुक्त सलीम मलिक ने बताया कि रमजान के पवित्र माह के लिए विशेष निर्देश जारी किए हैं। खासतौर पर बिजली-पानी की किल्लत नहीं होने देने के निर्देश दिए हैं। धार्मिक स्थलों पर भी इन सुविधाओं को सुनिश्चित करने के लिए कहा गया है। इसके साथ ही मार्केट को लेकर भी खास हिदायतें जारी की गई हैं। अगले एक महीने तक म्युनिसिपल कमेटी और फूड सेफ्टी विभाग की टीमें हर सोमवार को मार्केट की चेकिंग करेंगी। इसमें फल -सब्जियों, मिठाई और अन्य दुकानों पर जांच होगी ताकि कोई अधिक कोई नाजायज वसूली न करे।