फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएचई के अस्थायी कर्मचारियों का प्रदर्शन

Tue, 01 Jul 2014 05:32 AM IST
Rajouri
विज्ञापन
विज्ञापन
राजोरी। पीएचई विभाग में कार्यरत अस्थायी कर्मचारियों ने स्थायी होने की मांग को लेकर सोमवार विभागीय कार्यालय में प्रदर्शन किया और विभाग के खिलाफ नारेबाजी की। साथ ही यह भी चेतावनी दी कि अगर उनकी मांगों को जल्द ही हल नहीं किया गया तो वह लोग अनिश्चितकालीन के लिए हड़ताल पर चले जाएंगे। कर्मचारियों की वजह से विभाग का कामकाज भी प्रभावित रहा। कुछ देर के लिए कर्मचारियों ने पानी की सप्लाई भी बंद कर दी।
विज्ञापन

अस्थायी कर्मचारी एसोसिएशन के प्रधान गफूर डार ने कहा कि पिछले कई समय से वह लोग अपने स्थायी होने को लेकर धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। कई बार हड़ताल की और विभाग के उच्च अधिकारियों के समक्ष भी प्रदर्शन किया। लेकिन, किसी ने उनकी समस्या को हल नहीं किया। विभाग के मंत्री ने भी उन्हें आश्वासन दिया था कि उनकी मांगों को जल्द ही हल किया जाएगा, लेकिन अब तक इस दिशा में कोई कदम नहीं उठाया गया। इसे लेकर कर्मचारियों में
रोष है। डार ने कहा कि पिछले कई सालों से वह लोग विभाग में काम कर रहे हैं। अन्य कर्मचारियों से वह अधिक काम करते हैं, लेकिन उनकी सुध लेने वाला कोई नहीं। वहीं यह भी कहा कि वेतन भी समय पर नहीं दिया जाता। कई महीनों के बाद उनको वेतन दिया जाता है। इससे उनकी आर्थिक स्थिति भी बिगड़ चुकी है। अब तक बच्चों के स्कूलों में फीस देने के लिए भी नहीं। विभाग को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि उनकी मांगों को हल नहीं किया गया तो वह लोग अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें