राजोरी। उमस भरी गर्मी के साथ पेयजल संकट ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। धनोर क्षेत्र के लोगों ने पीएचई विभाग के खिलाफ कड़ा रोष व्यक्त करते हुए बताया कि पिछले करीब दो हफ्तों से उनके घरों में पानी सप्लाई नहीं हुआ है।
अवामी नेशनल कांफ्रेंस के जिला प्रधान मुश्ताक बट्ट की अध्यक्षता में लोगों ने पीएचई विभाग के खिलाफ नारेबाजी कर जल्द सप्लाई सुचारु बनाने की गुहार लगाई। बट्ट ने बताया कि कई बार विभाग के एक्सईएन कार्यालय जाकर सप्लाई को सुचारु बनाने के लिए गुहार लगाई है। हर बार सिर्फ आश्वासन ही मिला। लोगों के पास पेयजल के लिए और कोई विकल्प भी नहीं है। क्षेत्र में प्राकृतिक संसाधनों में भी अब पानी सूख रहा है। इस दौरान कहा कि जल्द पीएचई विभाग ने सप्लाई को बहाल करने के लिए कदम नहीं उठाया, तो सभी उग्र प्रदर्शन करने के लिए मजबूर होंगे।