फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेंदुए के हमले में महिला घायल

Fri, 27 Jun 2014 05:32 AM IST
Rajouri
विज्ञापन
विज्ञापन
राजोरी। अड़गी दलहोड़ी क्षेत्र की महिला पर उस समय तेंदुए ने हमला कर घायल कर दिया जब वह बकरियां चराने घर से थोड़ी दूर गई थी। गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

बिल्लो बेगम वीरवार की सुबह बकरियों को चराने पास के जंगल में गई थी। तभी पहले से घात लगाए तेंदुए ने हमला बोल दिया। उसकी चीख-पुकार पर लोग बचाने के लिए दौड़े। हालांकि जब तक लोग पहुंचे तेंदुआ भाग निकला था। गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल पहुंचाया गया। स्थानीय लोगों ने रोष व्यक्त करते हुए कहा कि वन विभाग जंगली जानवरों को रिहायशी इलाकों में दाखिल होने से रोकने के लिए कोई कार्य नहीं करता। गौरतलब है कि इससे पहले भी जिले के कई क्षेत्रों में जंगली जानवरों द्वारा रिहायशी इलाकों में घुसकर हमला करने के मामले सामने आ चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें