फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रियासत के दो और युवाओं की बॉलीवुड में दस्तक

Fri, 27 Jun 2014 05:32 AM IST
Rajouri
विज्ञापन
विज्ञापन
राजोरी। बालीवुड के निर्माता-निर्देशकाें ने कश्मीर पर कई फिल्में बनाई हैं। उसकी यादें भी लोगों के जेहन में बरकरार है। आतंकवाद पर अनेक कहानियों को फिल्माया गया। वहीं पहली बार रियासत के दो युवकों ने राज्य के हालात खासकर आतंकवाद पर ‘आईडेंटिटी कार्ड’ के नाम से फिल्म बनाई है। फिल्म के निर्माता राहत काजमी हैं। उन्होंने बताया कि 29 अगस्त को फिल्म जेएंडके के अलावा दिल्ली और मुंबई में रिलीज की जाएगी। फिल्म की कहानी युवा लेखक संजय अमर ने लिखी है।
विज्ञापन

नियंत्रण रेखा से सटे पुंछ जिले के सुरनकोट में रहने वाले राहत काजमी और तारिक खान ने राज्य के हालात पर फिल्म बनाने का फैसला किया। इसके बाद कठुआ जिले के युवा लेखक संजय अमर की कहानी आईडेंटिटी कार्ड पर फिल्म का निर्माण शुरू हुआ। फिल्म की शूटिंग कश्मीर और जम्मू के कुछ इलाकों में हुई है। फिल्म में सौरभ शुक्ला, रघुवीर यादव, विपिन शर्मा, ब्रजेन्द्र काला, टिया वाजपेयी, फुरकान मर्चेंट, शोएब काजमी, प्रशांत गुप्ता और मिनानी मिश्रा हैं।
रिलीज होने से पहले ही ‘आइडेंटिटी कार्ड’ अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर प्रोत्साहन हासिल कर चुकी है। विदेशी मीडिया ने फिल्म के कहानी और निर्माण के प्रयासों की सराहना की है। अमेरिका, जर्मनी, ब्रिटेन का मीडिया फिल्म की तारीफ कर चुका है। राहत काजमी के मुताबिक फिल्म को ब्रिटेन का कारपोरेट हाउस ब्लू स्फायर फिल्मस लिमिटेड रिलीज करेगा। फिल्म का निर्माण अमरचंद मोशन पिक्चर्स और फिल्मस एंड रील्स प्रोडक्शन लिमिटेड ने किया है। राहत काजमी ने फिल्म को प्रोड्यूस और निर्देशित भी किया है, जबकि तारिक खान सह प्रायोजक हैं।
विज्ञापन

फिल्म जम्मू-कश्मीर, दिल्ली और मुंबई में 29 अगस्त को रिलीज होगी। जम्मू-कश्मीर में फिल्म का खास प्रीमियर रखा गया है। कहानी के मुताबिक न्यूज चैनल की रिपोर्टर कश्मीर में कवरेज के लिए पहुंचती है। रास्ते में एक हादसे में वह अपना पहचान पत्र खो बैठती है। इसके बाद कश्मीर पहुंचने पर शुरू होती है असली कहानी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें