फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अस्पताल में लिफ्ट नहीं चलने से रोष

Fri, 30 May 2014 05:32 AM IST
Rajouri
विज्ञापन
विज्ञापन
राजोरी (ब्यूरो)। जिला अस्पताल में लिफ्ट के बंद होने पर लोगों में कड़ा रोष है। वीरवार को भाजयुमो ने जिला प्रशासन के खिलाफ कड़ा रोष व्यक्त करते हुए जल्द लिफ्ट को शुरू करने की मांग की। भाजयुमो के राज्य उप प्रधान रंजीत तारा ने अस्पताल प्रशासन पर आरोप लगाया कि वह जानबूझ कर लिफ्ट को नहीं चला रहे हैं। इससे मरीजों को को वार्ड में शिफ्ट करने में बहुत परेशानी होती है। उन्होंने कहा कि सरकार ने लाखों खर्च कर लिफ्ट को मरीजों की सुविधा के लिए लगाया, लेकिन अस्पताल प्रशासन द्वारा लिफ्ट को बिना किसी कारण ही बंद करना सही नहीं है। वहीं इस अवसर पर भाजयुमो के जिला प्रधान निशू गुप्ता ने राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार के मंत्री जनता को मूर्ख बनाने के लिए केवल उद्घाटन ही करते हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही लिफ्ट को दोबारा शुरू नहीं किया गया तो भाजयुमो इसके लिए सड़कों पर उतर कर प्रदर्शन करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें