फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला सहित दो ने किया आत्महत्या का प्रयास, युवक जम्मू रेफर

Fri, 30 May 2014 05:32 AM IST
Rajouri
विज्ञापन
विज्ञापन
राजोरी (ब्यूरो)। रहस्यमय परिस्थितियों में एक महिला और युवक ने जहर निगल कर आत्महत्या करने का प्रयास किया है। युवक को गंभीर हालत में जम्मू रेफर किया गया है। थन्नामंडी तहसील के डन्ना गांव की महिला खालीदा प्रवीन ने अपने घर में ही कोई जहरीला पदार्थ निगल कर आत्महत्या का प्रयास किया। बेहोशी की हालत में उसे सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहां उसकी हालत में सुधार है। उधर, शहर के पलमा क्षेत्र के मो. रशीद ने जहर निगल लिया। बेहोशी की हालत में उसे जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत में कोई सुधार नहीं आया। इसके चलते उसे जम्मू रेफर कर दिया गया। आत्महत्या के प्रयास के पीछे कारणों का पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें