फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहाड़ियों ने फिर दोहराई एसटी दर्जे की मांग

Sat, 01 Mar 2014 05:31 AM IST
Rajouri
विज्ञापन
विज्ञापन
राजोरी (ब्यूरो)। राजोरी पुंछ जिलों के पहाड़ी भाषा बोलने वाले करीब आठ लाख लोग चार दशकों से एसटी दर्जे की मांग करते आ रहे हैं। इसके लिए कई बार आंदोलन भी किए गए। वीरवार को आल जेएंकडके पीपुल्स मूवमेंट ने बैठक कर एक बार फिर इस मांग को दोहराया है। संयोजक शाहबाज मुगल ने कहा कि 40 साल में कितनी सरकारें आई और चली गई। किसी ने पहाड़ी भाषियों को एससी दर्जा देने की तरफ ध्यान नहीं दिया। राजोरी पुंछ के साथ कश्मीर घाटी के उड़ी, शोपियां, कुलगाम और कई अन्य स्थानों के लोग इस मांग को उठा रहे हैं। फारूक अब्दुल्ला के कार्यकाल के दौरान यह वादा किया था कि जल्द ही पहाड़ी भाषी को एसटी दर्जे में शामिल किया जाएगा। लेकिन अब तक मुख्यमंत्री उमर ने अपने पिता के वादे को पूरा नहीं किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें