राजोरी। बाबा गुलाम शाह बादशाह यूनिवर्सिटी में इंजीनियरिंग विभाग की चल रही भूख हड़ताल वीरवार को तीसरे दिन भी जारी रही। स्टूडेंट्स ने यह आरोप लगाया है कि विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार जान-बूझ कर उनकी मांगों को दबा रहे हैं। उल्लेखनीय है कि विवि इंजीनियरिंग विभाग के स्टूडेंट्स सप्लीमेंट्री परीक्षाओं और रिवेल्यूएशन के लिए भूख हड़ताल कर रहे हैं। छात्रों का कहना है कि रिवेल्यूशन में 150 स्टूडेंट्स ने आवेदन किया था, लेकिन इसमें से सिर्फ एक स्टूडेंट पास हुआ, वह भी रजिस्ट्रार का बेटा ही था। स्टूडेंट्स का यह भी कहना है कि जब रियासत में हर जगह सप्लीमेंट्री परीक्षाएं होती हैं तो बाबा गुलाम शाह बादशाह यूनिवर्सिटी में क्यों नहीं हो सकती? उनका आरोप है कि विवि सिर्फ रजिस्ट्रार तक ही सीमित रह गई है। विद्यार्थियों की तरफ कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है।