पुंछ। समाज सुधार सेवा सोसाइटी ने बेतार नदी किनारे जल देवता की सर्वधर्म पूजा कर बाढ़ से बचाने की प्रार्थना की। इस मौके पर बड़ी संख्या में हिंदू, मुस्लिम एवं सिख समुदाय के लोग मौजूद रहे। जानकारी के अनुसार सोसाइटी के पदाधिकारियों जुगल किशोर, अवनीश दत्ता और कौशल कुमार के नेतृत्व में हवन कर नदी में आहुतियां डालीं। इसके बाद सभी लोगों ने प्रार्थना कर बाढ़ के प्रकोप से बचाए रखने की दुआ मांगी। ब्यूरो