फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैर हाजिर 35 आंगनवाड़ी वर्करों व हैल्परों को अंतिम नोटिस जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

राजोरी। तीन महीने से भी अधिक समय से ड्यूटी से गैरहाजिर रह कर धरना-प्रदर्शन करना और अपने केंद्रों पर ताले लटकाना 35 आंगनबाड़ी वर्कर्स एवं हेल्पर्स को महंगा पड़ गया। विभाग ने उन्हें टर्मिनेशन नोटिस जारी कर सात दिन में जवाब मांगा है।
जानकारी के अनुसार इंटेग्रेटेड चाइल्ड डेवलपमेंट सर्विस के जिला कार्यक्रम अधिकारी ने जिले के सुंदरबनी, ठंडापानी, म्रचोला, प्राट, बालशमा, चन्नी और सियोट आदि क्षेत्रों में चल रहे 19 आंगनबाड़ी केंद्रों का औचक निरीक्षण किया तो सभी केंद्र बंद पड़े मिले। उन केंद्रों में तैनात की गईं वर्कर्स और हेल्पर बिना किसी अनुमति के ड्यूटी से नदारद थे। मामले का कड़ा संज्ञान लेते हुए अधिकारी ने गैरहाजिर सभी वर्कर्स और हेल्पर्स को टर्मिनेशन नोटिस जारी कर उनसे मात्र एक हफ्ते में जवाब मांगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि आंगनबाड़ी वर्कर्स और हेल्पर्स वेतन में बढ़ोतरी करने और स्थायी करने की लंबित मांग को लेकर करीब तीन महीनों से भी अधिक समय से हड़ताल पर हैं। वे लगातार ड्यूटी से गैरहाजिर रह कर तहसील मुख्यालयों पर धरना-प्रदर्शन कर रही हैं। जिला कार्यक्रम अधिकारी ने बताया कि आंगनबाड़ी वर्कर्स को बार-बार आश्वासन दिया गया कि सरकार उनकी मांगों पर विचार कर रही है। जल्द किसी नतीजे पर पहुंचा जाएगा। ड्यूटी से गैरहाजिर न रहने के निर्देश दिए। बावजूद वे नहीं मान रही हैं। अधिकारी ने बताया कि आने वाले दिनों में अन्य केंद्रों में की भी छापेमारी की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें