राजोरी। जिले के कालाकोट सब डिवीजन के तत्तापानी क्षेत्र की निवासी 11वीं कक्षा की छात्रा की बुधवार की रात को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। जानकारी के अनुसार उक्त छात्रा शहर के गर्ल्स सरकारी स्कूल में 11वीं की छात्र थी। वह राजोरी के जवाहर नगर इलाके में अपने किसी परिजन के घर रहती थी। करीब एक हफ्ता पहले डोडा निवासी एक वाहन चालक ने उसका अपहरण किया था। पुलिस ने मामला दर्ज कर छात्रा को सोमवार को बरामद किया था। वहीं, उसे परिजनों के हवाले कर दिया था। तब से वह तत्तापानी स्थित अपने घर पर रह रही थी। बुधवार रात वह घर में बेहोश मिली, जिसके बाद पुलिस को सूचित किया गया। कालाकोट पुलिस ने उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां डाक्टरों ने मृत लाया घोषित कर दिया। इसके अलावा शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों के हवाले कर दिया।
एसएसपी जुगल मन्हास ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल पाएगा। फिलहाल पुलिस जांच कर रही है।