राजोरी। सामाजिक बुराइयों को दूर करने व बच्चों को जागरूक करने के उद्देश्य से रंगमंच थियेटर ग्रुप की ओर से पलमा में नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। रंगमंच के संस्थापक विशाल पहाड़ी के नेतृत्व में कलाकारों विकरांत वर्मा, कोमल देवी, संजना चंदन व राशिदा रियाज ने सामाजिक बुराइयाें नशाखोरी, घरेलू हिंसा, बाल विवाह, दुष्कर्म, छेड़छाड़ और गलत तरीके से ड्राइविंग करने के बारे में लोगों को जागरूक किया। वहीं, इन बुराइयों के प्रति युवाओं की भूमिका पर भी प्रकाश डाला। संस्थापक ने बताया कि वह सामाजिक बुराइयों के खिलाफ यह मुहिम आगे भी जारी रखेंगे।