फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मूसलाधार बारिश से एक घर में घुसा नाले का पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
राजोरी। जिले की थन्नामंडी तहसील के खबलां इलाके में शुक्रवार की रात को हुई मूसलाधार बारिश से एक मकान के पूरी तरह से क्षतिग्रस्त होने के साथ साथ पशुशाला ढहने से 10 पशुओं की मौत हो गई।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार शुक्रवार की शाम को करीब सात बजे शुरू हुई तेज व मूसलाधार बारिश के चलते उक्त इलाके के एक नाले में पानी का जलस्तर काफी बढ़ गया। नाले का पानी उक्त निवासी शब्बीर अहमद के घर में घुस गया। पानी के बहाव में शब्बीर के घर को बहुत अधिक क्षति पहुंची व घर के भीतर रखा सारा सामान बरबाद हो गया। घर का कुछ फर्नीचर व कपड़े व बर्तन आदि तो नाले के पानी के बहाव में बह गए। नाले के पानी के साथ पत्थर व कीचड़ ने घर को भर दिया। किसी तरह से शब्बीर अपने परिवार की जान बचा कर वहां से निकला, लेकिन घर में रखा सारा सामान नाले की भेंट चढ़ गया। इतना ही नहीं घर के साथ बनाई गई पशुशाला के ढह जाने से करीब 10 पशुओं की भी मौत हो गई।
वहीं शनिवार की सुबह तहसीलदार थन्नामंडी ने मौके पर पहुंच नुकसान का जायजा लिया और रिपोर्ट बना ली। वहीं स्थानीय लोगों ने डीसी राजोरी से मदद की गुहार लगाते हुए कहा कि शब्बीर इस हादसे से सड़क पर आ गया है। उसके पास रहने खाने पीने के लिए कुछ भी नहीं बचा है। प्रशासन तत्काल उसकी आर्थिक मदद करे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें