राजोरी। किश्तवाड़ में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ता और पीएसओ की हत्या के विरोध में बुधवार को राजोरी में जोरदार प्रदर्शन किया गया। राष्ट्रीय बजरंग दल के राज्य सचिव सुशील शर्मा की अध्यक्षता में कार्यकर्ताओं ने राजोरी-पुंछ हाईवे स्थित शहर के नगेश पुल जाम कर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने पाकिस्तान के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस अवसर पर सुशील ने कहा कि किश्तवाड़ में प्रांत सह सेवा प्रमुख चंद्रकांत शर्मा की निर्मम हत्या से लोगों का मनोबल गिराने की कोशिश की जा रही है। राष्ट्र विरोधी माहौल को बिगाड़ना चाहती हैं, लेकिन उनके मंसूबों को कामयाब नहीं दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि परिहार बंधुओं और चंद्रकांत की शहादत बेकार नहीं जाएगी और यह समाज के लिए प्रेरणा का काम करेगी। उन्होंने राज्यपाल व केंद्र सरकार से राष्ट्र विरोधी ताकतों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।