राजोरी में निशुल्क चिकित्सा शिविर के दौरान मौजूद सैन्य अधिकारी। स्रोत : सेना
- फोटो : rajauri
राजोरी। केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की 237 बटालियन ने सिविक एक्शन प्रोग्राम के तहत गांव पंजगराईं में निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया। इसका उद्देश्य समाज के वंचित वर्गों को आवश्यक स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करना था। सीआरपीएफ के चिकित्सा अधिकारी डॉ. हर्षवर्धन सिंह ने महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों सहित स्थानीय निवासियों को निशुल्क दवाइयां वितरित की। यह कार्यक्रम सेकंड इंचार्ज सुरेश कुमार के नेतृत्व में आदिल हसन उप कमांडेंट की उपस्थिति में आयोजित किया गया। इस मौके पर सहायक कमांडेंट रूप चंद, डॉ. हर्षवर्धन सिंह और बटालियन के अन्य अधिकारी मौजूद रहे। संवाद