नौशेरा। ठाकुरदारा खुहवाला नौशेरा में श्रीराम कथा जारी है। सातवें दिन शुक्रवार को सुरेंद्रानंद ब्रह्मचारी महाराज ने जनकपुरी में सीता स्वयंवर की कथा से संगत को भावविभोर किया। उन्होंने बताया कि जनकपुरी में स्वयंवर में पहुंचे श्रीराम ने शिव धनुष का खंडन करवर माला सीता जी के गले में डाली और विवाह संपन्न हो गया। राम जी ने मिथिला की राजकुमारी जानकी जी से विवाह किया, जो साक्षात आदि शक्ति जगत जननी थी। वहीं, भगवान श्रीराम जगत पिता थे। इस दौरान राम भवनों से भक्त नाचने को मजबूर हो गए। शनिवार को राम नवमी पर ठाकुरद्वारा खुहवाला में भव्य झांकी निकाली जाएगी।