फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरों ने दिनदहाड़े दो घरों में लगाई सेंध

विज्ञापन
विज्ञापन
राजोरी। शहर के दुर्गा नगर इलाके में सोमवार को चोरों ने दिनदहाड़े दो घरों में सेंध लगाते हुए सोने के जेवरात, नकदी और कपड़ों पर हाथ साफ किया। जानकारी के अनुसार सुख देव सिंह व लियाकत चौधरी के परिवार वाले किसी विवाह समारोह में गए हुए थे। शाम को जब वह घर लौटे तो मुख्य गेट पर लगे ताले टूटे हुए थे। घरों के भीतर जा कर देखा तो अलमारियों के ताले तोड़ 10 तोले सोने के गहने, 60 हजार रुपये की नकदी गायब थी। लियाकत ने बताया कि उसके घर से भी कुछ गहने व कपड़े गायब हैं। पुलिस ने स्थिति का जायजा लेकर व मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें