राजोरी। जिले के मंजाकोट पुलिस थाने के तहत पड़ने वाले गंभीर मुगला इलाके में सोमवार को पहाड़ी से गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार उक्त निवासी अब्दुल हमीद पशुओं के लिए घास काटने एक पहाड़ी पर गया था। इस दौरान पैर फिसलने से वह पहाड़ी से नीचे गिर गया। उसे मंजाकोट के सरकारी अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार को सौंप दिया। ब्यूरो