सुंदरबनी। दीपावली के त्योहार को देखते हुए खाद्य आपूर्ति विभाग ने मिलावटी मिठाई की बिक्री पर रोक लगाने के लिए अभियान तेज कर दिया है। विभाग की ओर से सुंदरबनी नगर के नए बस अड्डे पर शुक्रवार को की गई छापेमारी के दौरान चार क्विंटल मिठाई जब्त की गई। जानकारी के अनुसार एसी फूड राजोरी अजीव सिंह के नेतृत्व में एक विशेष टीम ने सुंदरबनी के नए बस अड्डे पर एक मिठाई की दुकान पर छापा मारकर वहां से चार क्विंटल मिलावटी मिठाई नष्ट जब्त कर सैंपल भरे। दुकानदार को सख्त चेतावनी देते हुए एसी फूड ने कहा कि अगर भविष्य में फिर उसने मिलावटी मिठाई बेचने की कोशिश की, तो उसकी दुकान को सीज कर दिया जाएगा। म्यूनिसिपल कमेटी की ओर से भी दीपावली पर मिलावटी सामान बेचने बाले दुकानदारों के खिलाफ बाजारों में मिठाई की दुकानों पर औचक छापेमारी कर मिलावटी मिठाइयां रखने वाले दुकानदारों से 3200 रुपये जुर्माना वसूला। ब्यूरो