फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्य सचिव ने किया नौशेरा का दौरा

विज्ञापन
विज्ञापन
नौशेरा। रियासत के मुख्य सचिव बीवीआर सुब्रह्मण्यम ने शुक्रवार को नौशेरा समेत कई एलओसी के इलाकों का दौरा किया। उन्होंने नौशेरा समेत डनका, गणया, कलसिया, भवानी का दौरा कर लोगों की समस्याएं सुनीं। सुब्रह्मण्यम ने लोगों को आश्वासन दिया कि सरकार की तरफ से हर तरह की सुविधा दी जाएगी। उन्होंने जिला प्रशासन को जल्द एलओसी से सटे इलाकों में बंकरों का निर्माण पूरा करने के निर्देश दिए, ताकि लोगों को पाकिस्तानी गोलाबारी के दौरान सुरक्षा मिल सके। लोगों ने मांग की कि पीडब्ल्यूडी के बजाय ग्रामीण विकास विभाग को बंकरों को बनाने का काम दिया जाए। इस मौके पर डीसी राजोरी मोहम्मद एजाज असद, एसएसपी राजोरी जुगल मनहास, एडीसी विनोद, एडिशनल एसपी गिरधारी लाल शर्मा, डीएसपी बृजेश, तहसीलदार बाबूराम चौधरी आदि मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें