फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में दो लोग घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। जम्मू-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर हटली मोड़ के नजदीक हुए सड़क हादसे में दो लोग घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज कठुआ के एसोसिएटेड अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जानकारी के अनुसार सुखविंद्र सिंह बाइक पर सवार होकर पठानकोट की ओर से आ रहा था। इस दौरान राहगीर छोटू अचानक बाइक के सामने आ गया। बाइक फिसलने से चालक सुखविंद्र और छोटू दोनों घायल हो गए। वहीं, बाइक को भी आग लग गई। आनन फानन में आसपास के लोगों की मदद से बाइक की आग पर काबू पाया गया और घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया। दोनों के बीच सुलह के बाद फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज नहीं किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें