फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देशी शराब बनाती महिला रंगेहाथ गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
राजोरी। देसी शराब बनाने के अवैध कारोबार के खिलाफ शुरू की गई विशेष मुहिम के तहत राजारी पुलिस ने रविवार को कड़ी कार्रवाई की। इसमें शराब बनाने वाली एक भट्टी को नष्ट कर देशी शराब भी जब्त की। जानकारी के अनुसार कालाकोट सब डिवीजन के त्रियाठ इलाके में एक महिला देसी शराब बनाने का कारोबार करती थी। एक विशेष सूचना पर एसडीपीओ नौशेरा बृजेश शर्मा की देखरेख में पुलिस पोस्ट इंचार्ज त्रियाठ एसआई हबीब उल रहमान के नेतृत्व में पुलिस ने ओम प्रकाश के घर पर छापा मारा। इस दौरान ओम प्रकाश की पत्नी बिमला देवी को शराब बनाते रंगों हाथ दबोच लिया। वहीं, महिला के कब्जे से सात लीटर देसी शराब और 20 किलोग्राम लाहन जब्त की। लाहन को मौके पर ही नष्ट कर दिया गया। एसएसपी राजोरी जुगल मनहास के अनुसार पुलिस ने मामला दर्ज कर महिला को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें