फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खराब परिवहन सेवाओं के खिलाफ प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
राजोरी। जिले के अड़गी डल्हौड़ी क्षेत्र के लोगों ने क्षेत्र में खराब परिवहन सेवाओं के लिए सरकारी अधिकारियों के खिलाफ प्रदर्शन किया। सरपंच की नेतृत्व में लोगों ने राजोरी-अड़गी मुख्य सड़क ठप कर सरकार व प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। गुस्साए ग्रामीणों ने कहा कि राजोरी-अड़गी रूट की एक नियमित बस सेवा दो साल पहले बंद कर दी गई थी और लोग उसी की बहाली का अनुरोध कर रहे हैं। मगर कोई भी ध्यान नहीं दे रहा है। इसका खामियाजा ग्रामीणों को भुगतना पड़ रहा है। कई बार डीसी और एआरटीओ को समस्या से अवगत करवाया, लेकिन अभी तक कोई फैसला नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि छोटे यात्री वाहन ज्यादा किराया वसूलते हैं। इसके अलावा यात्रियों से भी दुर्व्यवहार करते हैं, जोकि चिंताजनक है। एक घंटे के प्रदर्शन के बाद अधिकारियों ने मौके पर पहुंच कर लोगों को शांत करवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें