फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएसओ के खिलाफ कार्रवाई नहीं होने पर लोग भड़के

विज्ञापन
विज्ञापन
राजोरी। जवाहर नगर इलाके में हिंदू संगठनों ने सड़क जाम कर राजोरी पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस दौरान करीब डेढ़ घंटे तक राजोरी-बुद्धल मार्ग जाम कर नारेबाजी की और आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों का नेतृत्व करते हुए बजरंग दल के जिला संयोजक कर्ण ठाकुर ने बताया कि कुछ दिन पहले शहर के जमोला इलाके में एक वाहन चालक की एसपीओ व उसके कुछ साथियों ने पिटाई कर दी। मगर पांच दिन बीतने के बाद भी आरोपी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई है। उन्होंने कड़ा रोष जताते हुए कहा कि पुलिस अपने कर्मचारी को बचाने के प्रयास में जुटी है। डीएसपी हेडक्वार्टर गोविंद रत्तन और एसएचओ एजाज हैदर मौके पर पहुंचे और प्रदर्शनकारियों को आश्वासन देकर शांत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें