फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षकों की कमी व पेयजल किल्लत को लेकर स्कूल विद्यार्थी सड़कों पर

विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन
राजोरी। जिले के तराला स्थित सरकारी हाई स्कूल में शिक्षकों की कमी और पेयजल किल्लत पर भड़के स्कूली विद्यार्थियों का गुस्सा मंगलवार को भड़क उठा। वे सड़क पर उतर आए और राजोरी-बुद्धल मार्ग पर यातायात ठप कर जोरदार प्रदर्शन किया। विद्यार्थियों ने कक्षाओं का बहिष्कार भी किया। इस दौरान नारेबाजी करते हुए बच्चों ने शिक्षा विभाग के खिलाफ नारेबाजी की व जल्द शिक्षक मुहैया कराने की मांग की।
विज्ञापन

गुस्साए विद्यार्थियों ने बताया कि नए स्तर की पढ़ाई शुरू हुए करीब पांच महीने बीत गए हैं, लेकिन अभी तक उनके स्कूल में शिक्षकों के रिक्त पद नहीं भरे गए हैं। इसके चलते बच्चे की पढ़ाई बुरी तरह से प्रभावित हो रही है। खास कर 10वीं और 8वीं कक्षा के बच्चों को बहुत नुकसान उठाना पड़ रहा है। अन्य स्कूलों में बोर्ड की कक्षाओं का सिलेबस खत्म भी कर दिया है, लेकिन हमारे स्कूल में अभी तक पढ़ाई शुरू नहीं हुई है।
बच्चों ने यह भी बताया कि स्कूल में पेय जल की भी भारी किल्लत से है। स्कूल में पीएचई की सप्लाई ही नहीं आती। बच्चों को दूर-दूर बने प्राकृतिक जल स्रोतों पर जाकर पानी पीना पड़ता है। प्रदर्शन के कारण करीब दो घंटे तक सड़क जाम रहा। पुलिस मौके पर पहुंची और बच्चों को आश्वासन देकर शांत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें