फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उग्र हुए लोग: जम्मू-कश्मीर में बिजली संकट गहराया, विभिन्न संगठनों ने किया प्रदर्शन, उमर ने सरकार को घेरा 

Wed, 27 Apr 2022 05:50 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

प्रदेश में लगातार बिजली कटौती से लोग परेशान हो रहे हैं। बुधवार को प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में लोगों ने प्रदर्शन कर विभाग के खिलाफ नारेबाजी की। पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने भी सरकार को घेरा। 
विज्ञापन
जम्मू में बिजली कटौती के खिलाफ प्रदर्शन करते लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू कश्मीर के विभिन्न इलाकों में लगातार बिजली गुल हो रही है। इससे परेशान लोगों के सब्र का बांध अब टूटने लगा है। भीषण गर्मी में बिजली गुल होने से पसीना-पसीना हो रहे लोग सड़क पर उतरने लगे हैं। बुधवार को जम्मू में विभिन्न संगठनों ने सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने बिजली विभाग के अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी भी की। उधर, नेशनल कांफ्रेंस के उपाध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने बिजली संकट पर उपराज्यपाल प्रशासन को लेकर कई सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि एलजी लगातार कहते हैं कि प्रदेशन नई परियोजनाएं शुरु की गई हैं। बावजूद लोगों को आपूर्ति नहीं हो पा रही है। अब्दुल्ला ने कहा कि जम्मू-कश्मीर गंभीर बिजली संकट से गुजर रहा है। 

भीषण गर्मी में बिजली कटौती से दिक्कतें बढ़ गई हैं

इससे पहले मंगलवार को अपनी पार्टी ने मुख्य अभियंता कार्यालय कनाल रोड में प्रदर्शन किया, तो वहीं डोगरा फ्रंट शिव सेना ने रानी पार्क में खाली बर्तन के साथ रैली निकाली। नेशनल कांफ्रेंस ने भी प्रदर्शन कर रोष जताया। अपनी पार्टी के संभागीय अध्यक्ष मनजीत सिंह ने कहा कि भीषण गर्मी में बिजली कटौती से दिक्कतें बढ़ गई हैं। बिजली आपूर्ति 24 घंटे करने की बात कही जाती है, जबकि 16 घंटे तक के कट सहन करने पड़ रहे हैं।

बिजली न होने के कारण अब पानी का संकट भी गहरा

अर्चना गुप्ता ने कहा कि जल्द समस्या का निदान किया जाए। उधर, डोगरा फ्रंट शिव सेना ने रानी पार्क में रैली निकाली। इस दौरान अध्यक्ष अशोक गुप्ता ने कहा कि मौजूदा समय में शहरवासी बिजली और पानी की समस्या का सामना कर रहे हैं। कहा कि घरों में बिजली न होने के कारण अब पानी का संकट भी गहरा गया है।

कटौती से अब दिनचर्या प्रभावित होने लगी है

विभाग समस्या का निदान नहीं कर रहे हैं। प्रदेश में बिजली प्रोजेक्ट होने के बावजूद भी कट सहन करन पड़ रहे हैं। इस मौके पर अभिषेक, बंटू, नरेश, खंडू, कालू, प्रेम, विक्की, रामपाल और अन्य मौजूद रहे। नेशनल कांफ्रेंस के संभागीय अध्यक्ष रत्तन लाल गुप्ता ने कहा कि बिजली कटौती से अब दिनचर्या प्रभावित होने लगी है। जीवन प्रभावित हो रहा है। कभी 15 मिनट तो कभी आधा घंटा बाद बिजली गुल हो जा रही है। बच्चों की पढ़ाई पर भी असर पड़ रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें