युवाओं ने सोमवार को पुंछ रावलाकोट सड़क जाम कर पुंछ से रावलाकोट के लिए यात्रियों को लेकर जाने वाली बस को बीच रास्ते में रोककर करीब डेढ़ घंटे तक जिला प्रशासन और कस्टोडियन क्रास एलओसी ट्रेड के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया।
प्रदर्शनकारियों का आरोप था कि कस्टोडियन पिछले दो वर्षों से उनकी फाइल जमा होने के बाद भी क्रास एलओसी ट्रेडर्स रजिस्ट्रेशन नहीं कर रहा है।
जबकि पहले से ट्रेड कर रहे बडे़-बड़े व्यापारियों के रिश्तेदारों की अंदर खाने रजिस्ट्रेशन की जा रही है। उधर, पुंछ रावलाकोट बस बीच रास्ते में रोके जाने की जानकारी मिलने पर एसएचओ पुंछ जतिंदर रैना ने पुलिस दल के साथ मौके पर पहुंच कर प्रदर्शनकारियों की फोन पर एसएसपी से बात करवाई।
जहां एसएसपी जतिंदर सिंह जौहर द्वारा दो दिन में युवाओं का मामला निपटाने का आश्वासन दिया। जिस पर युवाओं ने दो दिन बाद मामला हल न होने की सूरत में चक्का जाम और पुंछ बंद करवाने की धमकी देते हुए प्रदर्शन खत्म किया।
प्रदर्शनकारियों का कहना है कि क्रास एलओसी ट्रेड में करीब 315 फर्म पहले रजिस्टर्ड हैं और दो वर्ष पूर्व सरकार ने नई फर्म में रजिस्ट्रेशनअकरने के लिए आवेदन मांगे थ।
जिस पर बेरोजगार युवाओं ने हजारों रुपये खर्च कर सी फार्म, टिन नम्बर सहित सभी प्रकार की प्रक्रिया पूरी कर अपनी फाइल जमा करवाई थी परन्तु फर्म रजिस्टर्ड नहीं हुई।