फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Poonch News: युवा डाॅक्टरों को जॉइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी की बारीकियां सिखाईं

विज्ञापन
विज्ञापन
एम्स जम्मू में दो दिवसीय आर्थ्रोप्लास्टी बिगिनर्स कोर्स में जुटे देशभर के विशेषज्ञ सर्जन युवा चिकित्सक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सांबा। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान विजयपुर में 18 और 19 सितंबर को दो दिवसीय आर्थ्रोप्लास्टी बिगिनर्स कोर्स का आयोजन किया गया। इस शैक्षणिक कार्यक्रम में एम्स नई दिल्ली, एम्स जोधपुर, एम्स पटना, एम्स जम्मू सहित देश के विभिन्न प्रतिष्ठित संस्थानों के अनुभवी आर्थ्रोप्लास्टी सर्जन ने युवा डॉक्टरों को जॉइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी की बारीकियां सिखाईं।
कार्यक्रम का उद्देश्य युवा सर्जनों को जॉइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी की मूलभूत अवधारणाओं, सर्जिकल तकनीकों और रोगी-केंद्रित उपचार पद्धति से परिचित कराना है। दो दिवसीय कोर्स के दौरान व्याख्यान, अकादमिक चर्चा, हैंड्स-ऑन वर्कशॉप तथा विशेषज्ञों के साथ संवाद के माध्यम से प्रतिभागियों को व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया।
विज्ञापन


कार्यक्रम के अध्यक्ष डॉ. एसकेएस मरिया रहे। इसका आयोजन एम्स जम्मू के ऑर्थोपेडिक्स विभाग द्वारा विभागाध्यक्ष डॉ. अमित ठाकुर के नेतृत्व में किया गया। आयोजन टीम में डॉ. राशिद अंजुम और डॉ. तरसेम मोटन शामिल रहे। एम्स जम्मू के कार्यकारी निदेशक एवं सीईओ प्रो. डॉ. संजीव सिन्हा ने कहा कि सफल जॉइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी केवल तकनीकी दक्षता तक सीमित नहीं है, बल्कि सही मरीज का चयन, सटीक प्री-ऑपरेटिव योजना, सर्जिकल सिद्धांतों की समझ, जटिलताओं की रोकथाम और बेहतर पुनर्वास भी उतने ही महत्वपूर्ण हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अनुभवी विशेषज्ञों से सीधे प्रशिक्षण प्राप्त करना युवा सर्जनों के लिए अत्यंत लाभदायक है। उन्होंने ऑर्थोपेडिक्स विभाग और आयोजन समिति को इस पहल के लिए बधाई देते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम ज्ञान के आदान-प्रदान, चिकित्सकीय अनुभव साझा करने और पेशेवर दक्षता बढ़ाने का प्रभावी माध्यम हैं। एम्स जम्मू ने कहा कि संस्थान भविष्य में भी चिकित्सा शिक्षा, विशेषज्ञ प्रशिक्षण और गुणवत्तापूर्ण मरीज सेवा को बढ़ावा देने के लिए ऐसे शैक्षणिक कार्यक्रम आयोजित करता रहेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें