फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu Kashmir: पुंछ में मिले दो पुराने मोर्टार शेल, सेना की बम निरोधक टीम ने किया सुरक्षित नष्ट

Mon, 03 Aug 2026 12:34 PM IST
Nikita Gupta अमर उजाला नेटवर्क, पुंछ

सार

पुंछ जिले के मेंढर और मनकोट इलाके में दो पुराने जंग लगे मोर्टार शेल बरामद हुए, जिन्हें सेना की बम निरोधक टीम ने सुरक्षित तरीके से नष्ट कर दिया।
विज्ञापन
मोर्टार शेल - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में सोमवार को दो पुराने और जंग लगे मोर्टार शेल मिलने से इलाके में सतर्कता बढ़ गई। दोनों विस्फोटक गोलों को सेना की बम निरोधक टीम ने मौके पर पहुंचकर सुरक्षित तरीके से नष्ट कर दिया।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार पहला मोर्टार शेल मेंढर के मनकोट इलाके में छज्जला पुल के पास एक खुले मैदान में मिला। स्थानीय ग्रामीणों ने खेत में पड़े इस संदिग्ध विस्फोटक को देखा और तुरंत पुलिस व सुरक्षा बलों को इसकी सूचना दी।

सूचना मिलते ही सुरक्षा बल मौके पर पहुंचे और पूरे इलाके को घेरकर सुरक्षित किया। इसके बाद सेना की बम निरोधक टीम ने मौके पर पहुंचकर शेल की जांच की और सभी सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए नियंत्रित विस्फोट के जरिए उसे नष्ट कर दिया। वहीं, दूसरा मोर्टार शेल मेंढर नाला के पास अधकी गांव के कृषि क्षेत्र में मिला। विशेषज्ञों ने इसे भी सुरक्षित तरीके से निष्क्रिय कर दिया।
विज्ञापन


अधिकारियों के मुताबिक, बरामद किए गए ये मोर्टार शेल पुराने हो सकते हैं और इनके नियंत्रण रेखा (LoC) पर अतीत में हुई सीमा पार गोलाबारी के दौरान छूटे अवशेष होने की संभावना है। सुरक्षा एजेंसियां इलाके में किसी अन्य संदिग्ध वस्तु की मौजूदगी को लेकर भी सतर्कता बरत रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें