फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Poonch News: जंगली जानवरों को भगाने के लिए घरों में पटाखे रखें लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
पुंछ। जिले में वन्यजीव विभाग की ओर से लोगों को जंगली जानवरों के हमले से बचने के लिए जागरूक किया जा रहा है। दूसरे दिन शुक्रवार को विभाग ने मंडी तहसील के लोरन में लोगों को जंगली जानवरों के हमले से बचने के उपाय बताए।
विज्ञापन

विभाग के अधिकारी सुमित शर्मा, रमण जोत, याकूब बांडे, पवन दत्ता, आदि ने लोगों को बताया कि जंगली जानवरों तेंदुआ, भालू, जंगली सूअर, आदि से बचाव के लिए लोग घरों में पटाखे रखें। घरों के पास जंगली जानवरों के आने पर पटाखों का उपयोग करें। इससे जानवर भाग जाएंगे। जानवरों को टीन कनस्तर आदि पीटकर भी भगाया जा सकता है। उपस्थित लोगों ने वन्यजीव विभाग के अधिकारियों से मांग की कि उन्हें पटाखें उपलब्ध कराए जाएं, क्योंकि इस क्षेत्र के गरीब ग्रामीण पटाखे खरीद नहीं सकते। अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि जल्दी ही उच्च अधिकारियों से इस बारे में बात कर ग्रामीणों की इस मांग को पूरा करने का प्रयास करेंगे।
गौरतलब है कि पुंछ जिले के लोरन ब्लॉक के लगभग हर गांव में भालुओं का सबसे अधिक आतंक है। यहां भालू रास्ते चलते, खेतों में काम करते और कभी-कभी घरों में घुसकर भी ग्रामीणों को घायल कर देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें