फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भीषण गर्मी की चपेट में पशु पक्षी भी

विज्ञापन
विज्ञापन
मेंढर। आसपास के इलाकों में करीब एक सप्ताह से गर्मी में बढ़ोतरी देखी जा रही है। बुधवार को भीषण गर्मी वाला दिन महसूस किया गया। मेंढर वासियों राम कुमार, आशीष कुमार, मनोज कुमार, रवि कुमार, मोहम्मद कासिम, मोहम्मद मुश्ताक, मोहम्मद नसीर और दलबीर सिंह ने कहा कि इस गर्मी में पशु पक्षी भी चपेट में हैं। सुबह से यहां ज्यादा गर्मी महसूस हुई और दोपहर तक लोगों का जीना मुश्किल हो गया। लोग बारिश के लिए दुआएं करते दिखे। दोपहर बाद बादल छाने लगे और लोग बारिश होने का इंतजार करने लगे। इस बीच तेज हवाएं भी चलने लगीं, जो लोगों को गर्मी से कुछ हद तक राहत दे गई। कुल मिलाकर लोग भीषण गर्मी से निजात पाने के लिए प्रार्थना और दुआएं कर रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें