फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीर नारियों को किया सम्मानित

Sat, 07 Nov 2015 01:34 AM IST
पुंछ/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सेना की रोमियो फोर्स छह सेक्टर की ओर से सुरनकोट में पूर्व सैनिक सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें राजोरी, पुंछ के पूर्व सैनिकों व वीर नारियों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन


इस अवसर पर सेना द्वारा सैनिकों की समस्याओं को जनाने के लिए विभिन्न स्टाल लगाए गए। इसके साथ ही उनके लिए सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बारे में पूर्व सैनिकों को बताया गया।

कार्यक्रम में वीर नारियों को सम्मानित कर उन्हें नगद राशि व जरूरी सामान सहयोग के तौर पर प्रदान किए गए। इस कार्यक्रम में प्रशासनिक अधिकारियों के साथ 16, 25 और 39 राष्ट्रीय रायफल के अधिकारियों व सैनिक कल्याण बोर्ड के अधिकारियों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन


 इस कार्यक्रम की अध्यक्षता सेक्टर कमांडर ब्रिगेडियर आरपी सिंह एवं 16 आरआर के कमांडिंग आफिसर कर्नल विक्रम जीत सिंह ने की, जबकि रोमियो फोर्स के जीओसी मेजर जरनल एके सानयल मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। वहीं कार्यक्रम में पूर्व सैनिकों का आनलाइन पंजीकरण भी किया गया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें