फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Poonch News: हायर सेकेंडरी स्कूल शीश महल ने पुंछ की वाॅलीबाल खिलाड़ी पायल शर्मा को किया सम्मानित

Sun, 12 May 2024 05:22 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पुंछ
विज्ञापन
विज्ञापन
पुंछ। वालीबाल खेल में जम्मू-कश्मीर से इतिहास रचने वाली पायल शर्मा के भारत प्रशिक्षण शिविर के लिए चयनित होने वाली पहली महिला खिलाड़ी बनने पर शनिवार को उसे उसके स्कूल दीना नाथ मेमोरियल गर्ल्स हायर सेकेंडरी स्कूल शीश महल में किया। शनिवार दोपहर को पायल शर्मा अपने कोच और गुरु मोहम्मद तारिक खान के साथ स्कूल पहुंची। स्कूल की प्रिंसिपल अंजुमन शाहीन ने स्टाफ सदस्यों और छात्रों के साथ उसका स्वागत किया। प्रिंसिपल ने पायल शर्मा को भारतीय टीम में उसके चयन के साथ शुरू होने वाले सफल सफर की शुभकामनाएं दीं।गोरतलब है कि पुंछ की पायल शर्मा को एशियन चैंपियनशिप के लिए आयोजित होने वाले इंडिया कैंप के लिए चुना गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें