पुंछ। भारत पाकिस्तान नियंत्रण रेखा पर स्थित गांव सलोत्री के ग्रामीणों ने मंगलवार को पानी की कमी की समस्या का समाधान करने पर डीसी का आभार जताया है। ग्रामीणों ने कहा कि नई वाटर लिफ्ट परियोजना से नियंत्रण रेखा के पास गांव सलोत्री के निवासियों को लाभ होगा। क्षेत्र निवासी पिछले एक दशक से प्राकृतिक झरने के पानी पर निर्भर थे। संवाद