फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Poonch News: घुसपैठ नाकाम होने के बाद बढ़ाई सतर्कता

Fri, 07 Feb 2025 01:46 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पुंछ
विज्ञापन
विज्ञापन
कृष्णा घाटी सेक्टर में सेना का तलाशी अभियान जारी
विज्ञापन

पुंछ। जिले में भारत-पाकिस्तान नियंत्रण रेखा पर स्थित कृष्णा घाटी सेक्टर में घुसपैठ का प्रयास करते हुए पांच आतंकियों के मारे जाने के बाद वीरवार को सेना ने क्षेत्र में तलाशी अभियान चलाया। दिनभर जारी रहे इस अभियान में देर रात तक किसी प्रकार का सामान बरामद किए जाने की कोई सूचना नहीं है। वहीं, दूसरी तरफ नियंत्रण रेखा के उस पार से घुसपैठ का प्रयास नाकाम होने के बाद सेना ने क्षेत्र में सतर्कता बढ़ा दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार कल की घटना के बाद आज एक बार फिर सुबह से ही कृष्णा घाटी क्षेत्र में तैनात सेना की तरफ से तलाशी अभियान चलाया गया। इसमें बड़ी संख्या में सेना के जवान आधुनिक हथियारों के साथ पूरी चौकसी के साथ क्षेत्र को खंगालने में जुटे रहे। बुधवार को कृष्णा घाटी बट्टल क्षेत्र में शून्य रेखा के पास विस्फोट में आतंकियों के मारे जाने की घटना को लेकर सेना की तरफ से किसी प्रकार की कोई प्रतिक्रिया नहीं दी गई। सूत्रों का मानना है कि विस्फोट की घटना में पांच घुसपैठिए मारे गए थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें