जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में देहरा गली से बुफलियाज की ओर जा रहा एक वाहन हादसे का शिकार हो गया जिसमें सात लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार वाहन (नंबर JK21E-4038) को मोहम्मद शकील चला रहे थे। बताया जा रहा है कि वाहन पर नियंत्रण खो जाने के कारण यह दुर्घटना हुई। हादसे के समय वाहन में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के मजदूर सवार थे, जो सड़क निर्माण सामग्री भी ले जा रहे थे।
इस दुर्घटना में घायल हुए लोगों में मोहम्मद मुश्ताक (20), मोहम्मद शब्बीर (45), चालक मोहम्मद शकील (35), मोहम्मद जमीम (35), बाबर खान (30), जहीद अहमद (50) और तालिब हुसैन (45) शामिल हैं। सभी घायलों को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।